Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गोरखपुर : जनता दरबार में बोले योगी ‘किसी भी जमीन पर भू माफिया अवैध कब्ज़ा ना कर पाए’

गोरखपुर  दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में 500 के करीब लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और  संतुष्टिपरक कार्यवाही का भरोसा दिया। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाएं जमीनी विवाद और  कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। इस पर मुख्यमंत्री ने साथ मौजूद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को यह निर्देश दिया  कि यह हर हाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू माफिया अवैध कब्जा न कर पाए। इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और  प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जनता दर्शन में आए हुए लोगों को आश्वस्त किया की सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

जमीन विवाद को लेकर पहुंच लोगो से सीएम ने आराम से उनकी परेशानी जानी और मौजूद अधिकारीयों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिया की जमीन के आपसी विवाद के मामलों में दोनों पक्षों के बीच कॉउंसलिंग कराई जाए और उसके बाद जो सही हो वैसी कानूनी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने अपराध और  जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया ‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी।’जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे

Related posts

IRCTC Destination Alert: ट्रेन में बैठने से पहले 139 पर भेजें यह SMS, रात में स्टेशन पर उतरने में नहीं होगी टेंशन

Live Bharat Times

भारतीय टीम का आईपीएल के बाद व्यस्त रहेगा शिड्युल, टीम को नहीं मिलेगा आराम

Live Bharat Times

पहले इस कंपनी ने 1300 कर्मचारियों को निकाला, अब प्रेसिडेंट को भी दिखा दिया बाहर का रास्ता

Live Bharat Times

Leave a Comment