Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर में कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को मार दी गोली, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

गोरखपुर में कार सवार लुटेरों

ने घर में घुसकर पति-पत्नी को गोली मार दी. गोली दोनों के पेट में लगी है. घायल हालत में उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. जहां हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद भागते समय एक लुटेरे को पकड़कर ग्रामीणों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी. पुलिस को सौंप दिया है.

जबकि कार से भागते समय उसके दो साथियों ने गांव में रिश्तेदारी में आए राजेन्द्र नाम के एक आदमी को कुचल दिया है. जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. राजेन्द्र सड़क के किनारे चारपाई पर बैठे थे. घटना पिपराइच के गोपालपुर गांव में शनिवार दोपहर बाद की है. सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने फरार दोनों लुटेरों की तलाश प्रारम्भ कर दी है.

कार से आए थे 3 बदमाश
पिपराइच क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रामप्रीत यादव के चार बेटों में सबसे छोटे बेटे प्रदीप यादव गांव के बाहर खेत में मकान बनवा कर रहते हैं. आरोप है कि शनिवार को दोपहर बाद उनके घर पर कार से तीन लोग आए. घर के अंदर बरामदे में झगड़ा के बाद लुटेरों ने प्रदीप यादव को गोली मार दी.

पति को बचाने आई उनकी पत्नी रीतू यादव को भी लुटेरों ने गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जब उस ओर दौड़े तब फायरिंग करते हुए तीनों लुटेरों ने भागने लगे. जिनमें एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले.

शाहपुर का है पकड़ा गया बदमाश
पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को सीएचसी पिपराइच पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया. पकड़े गए लुटेरे की पहचान शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह के रूप में हुई है.

रुपयों के लेनदेन का चल रहा था विवाद
शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसे के लेनदेन में यह टकराव हुआ है. प्रदीप यादव ने किसी से रुपये लिया था. रुपये मांगने वाले कई बार प्रदीप के घर आ चुके थे और झगड़ा भी हो चुकी थी. शनिवार को यह अपने साथ तमंचा लेकर भी आए थे और उन्होंने झगड़ा के बाद गोली मार दी.

 

Related posts

प्रेग्नेंसी में टाइट गाउन पहनकर आलिया भट्ट ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

Admin

बिहार: BJP ने महागठबंधन का मुकाबला करने के लिए की ‘जंगल राज’ पर बयानबाजी

Live Bharat Times

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के खिलाफ याचिका पर 3 हफ्ते बाद सुनवाई होगी सुप्रीम कोर्ट

Live Bharat Times

Leave a Comment