Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

गौतम अडानी की नई पोजीशन: दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बने अडानी, लिस्ट में एलोन मस्क टॉप पर

 

अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स रियल टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार अदानी अब दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदानी की कुल संपत्ति 123.2 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने के वारेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।

फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में से दो भारतीय हैं।

एलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी
टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनकी कुल संपत्ति 269.70 बिलियन डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और इस सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोग

रैंक नाम नेट वर्थ
1 एलोन मस्क $269.7 बिलियन
2 जेफ बेजोस $170.2 बिलियन
3 बर्नार्ड अरनॉल्ट $166.8 बिलियन
4 बिल गेट्स $130.2 बिलियन
5 गौतम अडानी 123.2 अरब डॉलर
6 वारेन बफेट $121.7 बिलियन
7 लैरी एलिसन $107.6 बिलियन
8 मुकेश अंबानी $103.7 बिलियन
9 लैरी पेज $102.4 बिलियन
10 सर्गेई ब्रिन $98.5 बिलियन
अदाणी पावर का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार
अदाणी पावर अदाणी समूह की छठी ऐसी कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। आज यानी सोमवार के कारोबार में यह शेयर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 270.80 रुपये पर पहुंच गया है. इस साल अब तक यह शेयर 165 फीसदी से ज्यादा चला है, जबकि इस महीने इस शेयर में 46 फीसदी की तेजी देखी गई है.

इससे पहले अदानी ग्रान एनर्जी, अदानी ट्रांसमिशन, अदानी टोटल गैस, अदानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड अदाणी समूह की कंपनियां रही हैं, जिन्होंने 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल किया है।

Related posts

Politics: कर्नाटक में चुनावी माहौल तेज, PM मोदी, शाह और प्रियंका गांधी करेंगी रैलियां और मेगा रोड शो

Live Bharat Times

कोल्हापुर की कविता चावला बनीं ‘केबीसी सीजन-14’ की पहली महिला करोड़पति

Live Bharat Times

आत्महत्या या हत्या? इंदौर में युवक की गोली लगने से हुई मौत।

Live Bharat Times

Leave a Comment