Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चित्रकूट की SP के साथ चार पुलिसकर्मियों को दी जाएगी DGP की कमेंडेशन डिस्क

उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को आज मंगलवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद सिग्नेचर बिल्डिंग में डीजीपी की कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा।  सम्मानित की जाने वाली पुलिस टीम में चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, डिप्टी एसपी अनुज कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक श्याम देव सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि इस मामले में उप निरीक्षक श्याम देव सिंह ने चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने विधायक की पत्नी निखत बानो पर विधायक अब्बास अंसारी  को चित्रकूट की जेल से फरार कराने की साजिश रचने के साथ साथ कुछ पुलिस अधिकारियों, गवाहों और अभियोजन अधिकारियों की हत्या की योजना बनाने का भी जिक्र किया गया है। डीजीपी द्वारा इस विशेष आपरेशन को सफलता के साथ पूरा करने वाली पुलिस टीम को कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

हनुमान जयंती आज: पांच शुभ योगों में मनाएगा पर्व, बजरंगबली की पूजा के लिए होंगे चार शुभ मुहूर्त, जानिए आसान पूजा विधि

Live Bharat Times

कई देशों के लिए बेंचमार्क की तरह है भारत की चुनाव प्रक्रिया’, पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा

Live Bharat Times

महाराष्ट्र: कल पीएम मोदी मुंबई वासियों को देंगे ये खास सौगात, यहां जाने उनके कार्यक्रम की पूरी जानकारी

Admin

Leave a Comment