Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी बस, 8 की मौत…कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए मदद का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में ठथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। एडिशनल एसपी डोडा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में 8 की मौत।


जम्मू-कश्मीर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. ठथरी से डोडा जा रही मिनी बस के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही वहां पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है. एडिशनल एसपी डोडा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में ठथरी के पास हुए एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. सिंह ने कहा कि डीसी डोडा ने अभी विकास शर्मा से बात की है. घायलों को जीएमसी डोडा ले जाया जा रहा है। आगे जो भी सहायता की आवश्यकता होगी, प्रदान की जाएगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क हादसों में हुई मौतों पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिवारों को दो लाख लोगों की मदद की जाएगी, जबकि घायलों के लिए 50 हजार रुपये की घोषणा की गई है.

Related posts

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काशी दौरा: प्रविंद ने की अपने पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित; बाबा विश्वनाथ की पूजा करेंगे

Live Bharat Times

कांग्रेस वर्षों से एक ही बात कहती है, वह गरीबी मिटाना चाहती है, सत्ता उन्हीं की थी, फिर भी गरीबी को दूर नहीं किया -मोदी

Live Bharat Times

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : अजनारा होम सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के साथ की बैठक, इन मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा

Live Bharat Times

Leave a Comment