Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जाने कियारा और सिद्धार्थ के शादी में पहुंचे मेहमानों को के नाश्ते में क्या मिला

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में कड़ी निगरानी देखने को मिल रही है। जहां शादी में गेस्ट को फोटो खींच कर शेयर करने पर मना किया गया है। तो वही एक्ट्रेस जूही चावला ने अपनी इंस्टाग्राम पर वेडिंग नस्ते की फोटो शेयर करके फैंस को खुश कर दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के 7 फरवरी यानी आज शादी की रस्में शुरू हो गई है। इस खास मौके पर बैंड बाजा बारात की वीडियो और फोटो फ्रेम को देखने को मिली थी। हालांकि, सूर्यगढ पैलेस के अंदर कड़ी निगरानी होने के कारण कोई अन्य फोटो नहीं मिल पाई थी। वही शादी में शामिल हुए मेहमान भी इस शादी से जुड़ी कोई फोटो शेयर नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस जूही चावला जो कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने पहुंची थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
जूही चावला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी में मिले नाश्ते की फोटो शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है की कियारा और सिद्धार्थ की शादी में मेहमानों को खाने में देसी नाश्ता मिला है। दरअसल, फोटो में पराठे और दही देखी जा सकती है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘मेरा देसी ब्रेकफास्ट अचार,दही और गुड़ को बिल्कुल भी ना भूले जो के कासे की थाली और मिट्टी के बर्तन और पेपर शो के साथ परोसा गया है। वहीं गेंदे का फूल भारतीय परंपरा से मुझे प्यार है, एक्ट्रेस की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें, कि बीते दिन जूही चावला पति के साथ कियारा और सिद्धार्थ की शादी में जैसलमेर पहुंची थी। जिसके चलते उन्होंने मीडिया के सामने कपल के लिए खुशी भी जाहिर की थी। एक्ट्रेस के अलावा इस शादी में ईशा अंबानी और उनके पति आनंद परिमल भी शामिल हुए हैं। इतना ही नहीं फिल्म निर्माता करण जौहर और शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ एक खास फंक्शन का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CoWonDoj1j_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5e1ad826-6a64-4afd-b143-198ed1d5c6b1&ig_mid=C5163B4A-2911-4590-9B5A-668373730598

Related posts

नवाजुद्दीन सिद्दिकी जन्मदिन:संघर्ष की आग में तप कर निकला कलाकार

Live Bharat Times

धनुष अब हॉलीवुड की और डेब्यू करने जा रहे हैं साउथ स्टार

Live Bharat Times

गुजरात चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आन्नदीबेन पटेल ने किया मतदान

Admin

Leave a Comment