Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

जीवन में बड़ी आसानी से सफलता दिलाती हैं चाणक्य की ये अनमोल बातें

Chanakya Niti in Hindi, Motivation Thought, Chanakya Niti Quotes in Hindi: 

चाणक्य नीति के अनुसार सफलता पाना आसान नहीं है. जीवन में सफलता कठोर परिश्रम और त्याग से ही नसीब होती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में हर व्यक्ति सफलता पाना चाहता है लेकिन ये इच्छा कुछ ही लोगों की पूर्ण हो पाती है. चाणक्य के अनुसार सफलता पाने के लिए व्यक्ति को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

अनुशासन (Dicipline)- चाणक्य नीति कहती है कि जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो पहले अनुशासित बनें. जो व्यक्ति कठोर अनुशासन का पालन करता है, उसे समय की कीमत पता होती हैं. अनुशासन से ही कार्यों को समय पर पूर्ण करने की शक्ति विकसित होती है. इसलिए अनुशासन की भावना अपनाने पर जोर देना चाहिए.

ज्ञान (Knowledge)- चाणक्य नीति के अनुसार ज्ञान सफलता में सबसे अहम भूमिका निभाता है. जो व्यक्ति ज्ञान के मामले में कमजोर होते हैं वे सफलता पाने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं जो लोग ज्ञान प्राप्त करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं वे आसानी से सफलता प्राप्त करते हैं. ऐसे लोगों पर धन की देवी लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहती है.

परिश्रम (Hard work)- चाणक्य नीति के अनुसार सफलता में परिश्रम का विशेष योगदान होता है. सफलता बिना परिश्रम के संभव नहीं है. जो परिश्रम करने से घबराते हैं उनके नसीब में सफलता का सुख नहीं होता है. परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं है. इसलिए परिश्रम से न घबराएं. कठोर परिश्रम में ही सफलता की खुशी छिपी होती है. आलस करने वालों को कभी सफलता नहीं मिलती है. लक्ष्मी जी भी ऐसे लोगों को अपना आशीर्वाद नहीं देती हैं.

Related posts

Navratri 2021 Day 6: नवरात्र के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, जानिए पूजा, भोग और विधि

Live Bharat Times

27 जून को सेनापति मंगल महाराज मेष राशि में प्रवेश करेंगे

Live Bharat Times

तप और ब्रमचर्य की देवी हे माँ ब्रम्चारिणी। जानिए माँ के इस रूप के बारे में।

Live Bharat Times

Leave a Comment