Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपना घर खरीदना चाहते हैं तो…

 

हर इंसान की रोटी, कपड़ा और मकान बस ये 3 हमारी सबसे खास जरूरतें हैं। रोटी और कपड़ा तो हम किसी तरह जुटा लेते हैं लेकिन सिर पर छत इतनी आसानी से नहीं मिलती। अगर आप भी चाहते हैं आपका अपना घर, जहां किराया न देना पड़े और जहां मनमर्जी के अनुसार रहा जा सके तो आजमाएं बस यह 5 उपाय…। इन उपायों से शीघ्र ही आपके घर खरीदने की संभावनाएं बनेगी। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं 5 सरलतम उपाय….

रोज सुबह स्नान कर गणेशजी को एक लाल फूल चढ़ाएं। 21 दिन तक मंदिर या घर पर गणेश जी से समस्या निवारण हेतु प्रार्थना करें।

5 मंगलवार श्री गणेश मंदिर में गणपति जी को गेहूं व गुड़ चढ़ाएं।

किसी भी मंदिर में एक नीम की लकड़ी का घर निर्मित करवाकर दान करें।

मंगलवार के दिन गाय को मसूर की दाल व गुड़ अवश्य खिलाएं।

घर के पूजा स्थल में एक मिट्टी का छोटा घर लाकर रखें और प्रति रविवार उसमें सरसों तेल का दीपक और दीपक पूर्ण होने पर कपूर जलाएं।

Related posts

अगर आप भी अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी लाना चाहते हैं तो इन चीजों को जरूर करें

Admin

चाणक्य नीति: किसी व्यक्ति का समय खराब हो तो ध्यान रखें ये 3 बातें, मिलेगा हर समस्या का समाधान..

Admin

मंदिर-मस्जिद विवाद में PFI की एंट्री : कट्टरपंथी संगठन ने देशभर के मुसलमानों से की अपील, एकजुट होकर मस्जिदों पर कार्रवाई का विरोध

Live Bharat Times

Leave a Comment