Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के बिगड़े बोल, सभी नेता चोर, एमएलए डकैत

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने होली मिलन समारोह के दौरान कविता पढ़ते हुए कहा, ‘चोर सभी वह नेता बन गए, डकैत बने एमएलए.’ इस कविता के कारन बबाल मच गया है.

जमशेदपुर कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा मैदान में बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. जहां मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हिस्सा लिया था. बन्ना गुप्ता ने अपनी कविता से लोगों को खुब हसाया था.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी कविता सुनाते हुए कहा कि, कवियों के निशाने पर हमेशा नेता और पुलिस रहते हैं. बन्ना गुप्ता ने भी अपने कविता में नेता और पुलिस पर निशाना साधा, जहां उन्होंने यह कह डाला, चोर सभी वह नेता बन गए, डकैत बने एमएलए. साथ ही बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को बर्बाद करने का आरोप लगाया.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था, हम मंत्री बनकर घूम रहे हैं, यह अच्छा लगता है, लेकिन हम मंत्री कैसे बने, कैसे जमशेदपुर जैसे शहर से एक लाख वोट हम लेकर आ रहे है, यह सोचने की जरूरत है. हमें यह तय करना होगा हमारी विचारधारा व सिद्धान्त कभी कमजोर नहीं हो और राष्ट्रभाषा के साथ कभी समजौता नहीं किया जा सकता.
—-

Related posts

पहले डेल्टा, अब ओमिक्रॉन… क्या कोरोना के वेरिएंट की उत्पत्ति ग्रेटर नोएडा से हुई है? चर्चा में एनसीआर शहर

Live Bharat Times

यूपी चुनाव बीजेपी घोषणापत्र: ये हैं बीजेपी के संकल्प पत्र के 10 बड़े वादे, महिलाओं के लिए क्या है खास, जानिए

Live Bharat Times

यूपी चुनाव 2022: यूपी की राजनीति में ममता बेनर्जी की एंट्री आज, अखिलेश के बुलावे पर पहुचेंगी लखनऊ

Live Bharat Times

Leave a Comment