Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की अंगुली तोड़ी, गांव में तनाव

गांव खूखनी में शरारती तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की अंगुली तोड़ दी गई। इसका पता चलते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल गांव में पहुंचा। लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव में डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शरारती तत्वों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली को तोड़ दी। इस घटना से ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने की घटना हुई थी। उस समय कुछ शरारती किस्म के लोगों के नाम सामने आए थे, जिन पर मामला दर्ज करवाकर पंचायती तौर पर जुर्माना लगाने के बाद मामला निपट गया था। अब फिर किसी शरारती तत्व द्वारा मूर्ति को खंडित किया गया है।
सरपंच प्रतिनिधि राम कुमार का कहना है कि उन्हें प्रतिमा को खंडित किए जाने के जानकारी मिली थी और इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में भाईचारा खराब नहीं होने दिया जाएगा।
 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी : 2019 से ज्यादा दिव्य और भव्य होगा महाकुंभ मेला 2025

Live Bharat Times

कैबिनेट बैठक : दिल्ली में कैबिनेट की बैठक जारी, कृषि कानून वापस लेने के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी

Live Bharat Times

भाजपा-जजपा ने प्रदेश की इकोनॉमी को किया बर्बाद, प्रदेश का हर व्यक्ति बनाया कर्जवान: कुमारी सैलजा

Admin

Leave a Comment