Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

तुनिशा शर्मा आत्महत्या केस: शिजान खान के वकील ने कोर्ट से की अपील, कहा- पुलिस ने खान पर…

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में टेलीविजन अभिनेता शिजान खान जेल में बंद है। इस मामले में उनका प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत में अपने मुवक्किल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप को चुनौती दी और खान की जमानत पर रिहाई की मांग की। शिजान खान की ओर से पेश वकील शरद राय जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएम देशपांडे के समक्ष पेश हुए थे।

शिजान खान अभी भी जेल में बंद

बता दें कि, दिसंबर में गिरफ्तार किए गए शिजान खान को अभी तक अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। इस मामले में अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी। वकील शरद राय ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया था, जो इस मामले में लागू नहीं होता है। इस धारा के तहत दोषी ठहराए जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र भी दायर किया जा चुका है।

अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी

दोनों पक्ष के वकीलों के अनुरोध पर, कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को तय की है। बता दें कि 16 फरवरी को मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस ने शिजान खान के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट दायर की। ऐसा आरोप है कि खान और तुनिषा शर्मा का अफेयर था लेकिन खान ने सह-अभिनेत्री से संबंध तोड़ लिया। 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा शर्मा ने एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अभिनेत्री की मां की शिकायत के बाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रहेंगे कर्नाटक के दौरे पर !

Live Bharat Times

पवन खेरा हुए गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में दोपहर 3 बजे कांग्रेस नेता के मामले की होगी सुनवाई

Live Bharat Times

Box Office: ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 6वें दिन कमाए 19.05 करोड़, पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में हो सकती है शामिल

Live Bharat Times

Leave a Comment