Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

तेलंगाना में उर्वरक प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी जी द्वारा

उर्वरक प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इस प्लांट के शुरू होने के बाद यहां के हजारों-लाखों किसानों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि, आज केंद्र सरकार तेलंगाना में 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की विकास योजनाएं चला रही है। इस योजनाओं का सीधा फायदा यहां के किसानों और उसकी खेतीबाड़ी को फलने-फूलने में मददगार साबित हो रहा है।

जब दुनिया आर्थिक मंदी का शिकार तब हम आगे बढ़ रहे’
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भले ही पूरी दुनिया कोरोना महामारी के बाद आर्थिक मंदी से जूझ रही हो लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर कदम बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि, जानकारों का मानना है कि, पिछले 8 सालों में हमने जो काम किया है उससे जो विकास कई दशकों में हटा वह आने वाले कुछ वर्षों में हो जायेगा। पीएम मोदी ने कहा कि, आज सरकार में परिवर्तन के साथ-साथ आम लोगों की सोच में भी परिवर्तन हो रहा है। आज नया भारत बनाने की दिशा में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में जबरदस्त ग्रोथ हो रही है। देश में निवेश आ रहा है। यहां व्यापर को सुगम बनाया जा रहा है और सरकार इसी दिशा में और भी काम कर रही है।

Related posts

बाबरी मस्जिद रेप्लिका विवाद: हैदराबाद से बंगाल तक हलचल

Live Bharat Times

गुजरात में कुंवरजी बावलिया को हराने के मामले में बीजेपी नेता की ही कथीत ऑडियो क्लिप वायरल

Admin

लखनऊ: नर्सिंग छात्रों को विदेश भेजने और खर्च उठाने के साथ नौकरी भी दिलाएगी सरकार

Admin

Leave a Comment