Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

दशहरा कब मनाया जाएगा, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

पितृ पक्ष के समाप्त होते ही नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार आएंगे। लगभग हर कोई इन त्योहारों का बेसब्री से इंतजार करता है क्योंकि नवरात्रि से ही बाजारों और मंदिरों में एक अलग रौनक नजर आती है। नवरात्रि के बाद आने वाला दशहरा का पर्व बेहद ही खास है। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा दशहरा?

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल दशमी तिथि 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी और 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। 5 अक्टूबर के दिन दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से लेकर 3 बजकर 1 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। जो कि पूजन के लिए शुभ है। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा करना अधिक फलदायी और लाभकारी होता है।

दशहरा का पर्व नवरात्रि के बाद आता है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार जब रावण छल से माता सीता का हरण करके ले गया था तब भगवान राम ने वानर सेना के साथ लंका पर आक्रमण किया और रावण का वध कर माता सीता को वापस लेकर आए। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर दशहरा को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

Related posts

शैलेश लोढ़ा के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को टप्पू ने भी अलविदा कह दिया

Admin

अगर आप भी गर्मियों में हेयर फॉल से बचना चाहते हैं तो ऐसे करें बालों की देखभाल

Live Bharat Times

पोन्नईन सेल्वन -१ , साउथ ही नहीं पुरे इंडिया की सबसे बड़ी और ज्यादा बजेट की फिल्म

Live Bharat Times

Leave a Comment