Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत, PM ने जताया दुख

Delhi News: दिल्ली (Delhi) के अलीपुर (Alipur) इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक गोदाम की दीवार गिरने के हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दीवार गिरने के हादसे के बाद लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं अब इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने जताया दुख अलीपुर घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “दिल्ली के अलीपुर में हुए हादसे से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”अस्पताल में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को दिल्ली के राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौक पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गोदाम में करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी वहीं दिल्ली पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने कहा कि, अभी भी यहां कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. इसलिए घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.अस्पताल में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को दिल्ली के राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौक पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गोदाम में करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी वहीं दिल्ली पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने कहा कि, अभी भी यहां कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. इसलिए घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

देहरादून : जिलाधिकारी महीने में दो बार करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, सीएम धामी का निर्देश

Live Bharat Times

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर ।

Live Bharat Times

संसद: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन सवाल पर शांति होनी चाहिए

Live Bharat Times

Leave a Comment