Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में लगी आग, दमकल की 23 गाड़ी आई।

राजधानी दिल्ली में बीती रात करीब 1 बजे राजौरी गार्डन इलाके में एक पंडाल देखते ही देखते जल कर राख हो गया। दरअसल ये हादसा हुआ तब लोग आस पास नही थे, आग लगते ही स्थानीय लोगो ने पुलिस को खबर की।
आग इतनी भीषण लगी थी की दमकल की 23 गाड़ियों को आना पड़ा।

अब ऐसे में जब पुलिस ने  हादसा स्थल पर निरक्षण किया तो पता चला टेंट में आग लगने के कारण इतनी बड़ी आग लगी। पुलिस अपनी जांच में आग किस तरह से लगी ये इसकी पड़ताल कर रही है।
आपको बता दे की किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जिस वजह से जान माल का खतरा नहीं हुआ है।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के ऑफिसर ने बताया की आग टेंट के कारण हर जगह फैल गई थी, हालाकि अब काबू पा लिया गया। उन्होंने इस आग को मध्यम श्रेणी में रखा है, और हालत पर काबू पा लिया है।

Related posts

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये बजट ऐसा है…

Admin

यूपी: सीएम योगी बोले- अखिलेश ने रोकी थी SC/ST छात्रों की स्कॉलरशिप, कानून मंत्री बोले- अब यूपी में लव जिहाद नहीं

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार की सौगात, पांचवां और छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का बढ़ा डीए, संविदा कर्मचारी होंगे नियमित

Live Bharat Times

Leave a Comment