Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली: निक्की यादव मर्डर केस: हत्या की साजिश में आरोपी साहिल के पिता सहित 5 गिरफ्तार, एक दिल्ली पुलिस का जवान!

निक्की यादव के मर्डर केस में शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने निक्की की हत्या की साजिश रचने के आरोप में साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाई अशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

एक आरोपी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल!

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि साहिल गहलोत को पुलिस हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई। दैरान उसने अपना पूरा प्लान बताते हुए कहा कि उसने निक्की की हत्या करने के बाद अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों जानकारी दी थी। उनके बाद सभी 5 सह-आरोपी एक शादी के समारोह में शामिल हुए थे। उसके बाद सभी आरोपियों से भी पूछताछ कि गई। हत्या के केस में उनकी भूमिका की पुष्टि होने के बाद उनको गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

2020 में एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी!

जांच में सामने आया है कि अक्टूबर, 2020 में निक्की और साहिल ने नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। जानकारी के अनुसार, साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था। इसलिए निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे। दिसंबर 2022 में परिवार ने साहिल का रिश्ता कहीं ओर तय कर दिया और लड़की वालों से साहिल पहले से शादीशुदा है यें बात छिपाई थी। बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के शादी के सर्टिफिकेट भी बरामद किए है। आरोप है कि फ्रिज में निक्की की शव को छुपाने में साहिक के दोस्त और कजिन भाई ने साथ दिया था।

Related posts

यूपी की बड़ी खबर LIVE: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

Live Bharat Times

राजस्थान में बैन रहेगी शराब! शोध करने बिहार पहुंची 5 सदस्यीय टीम, गहलोत सरकार को देंगे रिपोर्ट

Live Bharat Times

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- वह पंजाब की हितैषी नहीं है

Live Bharat Times

Leave a Comment