Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, देर रात आया था फोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया था। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है। आरोपी की उम्र 38 साल है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी ने सोमवार देर रात 12:55 बजे पीसीआर कॉल की और अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आई और इसकी जांच की। इसके कुछ देर बाद ही उसे पकड़ लिया गया। हालांकि, आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है। यह देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

वहीं, बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को शुक्रवार को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने कहा कि अश्लील और अपशब्दों में लिखा गया पत्र किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिट्ठी में बीजेपी विधायक से शांत रहने और ज्यादा न बोलने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

Related posts

Health Tips: शराब का नशा उतारना हो या कम करना हो बैड कोलेस्ट्रॉल, खाने में शामिल करें ये फल

Live Bharat Times

IPL-2023: LSG Vs RR: लखनऊ सुपरजाइंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया; काइल मेयर्स का अर्धशतक

Live Bharat Times

तनाव को दूर भगा देती है चेरी, जानिए खाने के फायदे

Live Bharat Times

Leave a Comment