Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दिल्ली – मुझे सरकार डरा नहीं सकती – राहुल गाँधी

बेक टू बेक दो झटके लगने के बाद राहुल गाँधी ने आज दिल्ली में प्रेस कोंफ्रेस की जिसमे उन्होंने मोदी और अडानी पर जमकर हमला बोला l इस दौरान राहुल ने कहा की मैंने अडानी पर सिर्फ एक सवाल पूछा था। मैं आगे भी सवाल पूछता रहूंगा और भारत में लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा। राहुल यहीं नही रुके और कहा की यह पूरा ड्रामा है जो प्रधानमंत्री मोदी को एक साधारण से सवाल से बचाने के लिए किया गया है। अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके गए? धमकियाँ, अयोग्यता या जेल की सज़ा मुझे डराने वाली नहीं हैं। में सावरकर नहीं गाँधी हूँ जो माफ़ी नहीं मांगेगा lअंत में राहुल ने कहा की मुझे अगर स्थायी रूप से भी अयोग्य घोषित किया जाता तो भी मैं अपना काम करता रहूंगा। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं संसद के अंदर हूं या नहीं। मैं देश के लिए लड़ता रहूंगा मेरा काम देश की लोकतांत्रिक प्रकृति की रक्षा करना है।और ये काम में कहीं भी रहूँ करता रहूँगा l

Related posts

सामंथा ने अस्पताल से शेयर की तस्वीरें, चिट्टीबाबू ने कहा था – ‘उनके ग्लैमरस दिन खत्म हो गए’

Live Bharat Times

भाई के साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती, ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को जमकर किया ट्रोल

Live Bharat Times

Leave a Comment