Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दिल्ली में BBC के ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा; भाजपा ने कहा – बीबीसी का मतलब है ‘भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’

दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। इनकम टैक्स की टीम तलाश कर रही है। हाल ही में, बीबीसी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर एक डोक्युमेन्टरी प्रसारित की, जिसने देश में विवाद पैदा कर दिया। इसको लेकर राजनीति भी हुई थी।

इस बीच मंगलवार को खबर आई कि आयकर विभाग की एक टीम दिल्ली के 12 खंभा स्थित बीबीसी के दफ्तर पहुंची है। कहा जा रहा है कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

कहा जा रहा है कि कर्मचारियों को दफ्तर छोड़कर घर जाने को कहा गया है। इस छापेमारी की जानकारी बीबीसी के लंदन स्थित कार्यालय को दे दी गई है।  हालांकि, बीबीसी या आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर बवाल मच जाएगा।

इस दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा समान है। आयकर विभाग की टीमें मंगलवार को नई दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के कार्यालयों में थीं, जिसे विभाग के अधिकारियों ने “सर्वे” बताया।

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में कर सर्वेक्षण पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि बीबीसी “सबसे भ्रष्ट संगठन” है। “बीबीसी ‘भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’ है।”

भाटिया ने कहा, “आयकर विभाग को अपना काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए,” उन्होंने कहा, “अगर बीबीसी ने कुछ भी गलत नहीं किया है, तो डर क्यों रहे हैं”।

भाटिया ने यह भी कहा कि बीबीसी को भारत में काम करते हुए “ज़हर उगलना” नहीं चाहिए। भाटिया ने संवाददाताओं से कहा, “बीबीसी भारत विरोधी प्रचार में लिप्त है।”

उन्होंने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जो हर संगठन को मौका देता है… जब तक आप जहर नहीं उगलते।” उन्होंने सर्वेक्षण की आलोचना करने के लिए कांग्रेस को भी फटकार लगाई, कांग्रेस को याद दिलाया कि “उसे याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगा दिया था।”

बीबीसी ने इंडिया: द मोदी क्वेश्चन डॉक्यूमेंटरी रिलीज़ करने के एक महीने से भी कम समय के अंदर टेक्स अधिकारीओने ये छापेमारी की है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि अधिकारी नई दिल्ली में बीबीसी कार्यालय में थे। उन्होंने कहा, ‘यह सर्वे है, रेड नहीं।

दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में आई-टी अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही पूर्वाह्न 11 बजे एक साथ सरप्राइज एक्शन शुरू हुआ। बीबीसी के कर्मचारियों को परिसर के अंदर एक विशेष स्थान पर अपने फोन रखने के लिए कहा गया था।

Related posts

DSSSB JSA Skill Test: डीएसएसएसबी की इस प्रमुख परीक्षा की बदली डेट, जानें कब होगा आयोजन

Live Bharat Times

CSIR NAL ने Project Staff पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, MBBS पास करें अप्लाई।

Admin

खालिस्तान पर पटियाला में हिंसा: सिख-हिंदू संगठनों के बीच हुई फायरिंग, तलवारें चलीं, रात भर कर्फ्यू; आईजी समेत एसपी-एसएसपी हटाए गए

Live Bharat Times

Leave a Comment