Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा

 

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रही कार और मिनी बस की भिड़ंत हुई हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए वहीं मिनी बस में सवार 8 यात्रियों को चोट आई हैं इन्हें कई अस्पतालों में एडमिट कराया है। विजयनगर थाने की इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि ये हादसा सेक्टर-9 के पास हुआ। हालांकि हादसे की कोई वजह पता नहीं चल पाई, यूपी-112 की सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। कार चला रहे मृतक की पहचान 29 वर्षीय दिवाकर चटर्जी के रूप में हुई है। वो कविनगर थाना क्षेत्र स्थित चिरंजीव विहार सेक्टर-8 के रहने वाले थे। देर रात वो कार से दिल्ली से घर की तरफ लौट रहे थे। मिनी बस के ड्राइवर से पुलिस ने बातचीत की है। उसका कहना है कि ये कार विपरीत दिशा से आ रही थी। ऐसे में पुलिस का मानना है कि दिल्ली से आते वक्त दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से सर्विस रोड एन एच-9 पर उतरने के लिए कट है, शायद दिवाकर चटर्जी ये कट भूल गए होंगे। इस वजह से वे एक्सप्रेस-वे पर आगे तक चले गए और विपरीत दिशा से कार लेकर आ रहे होंगे। बस ड्राइवर का कहना है कि स्पीड तेज होने की वजह से दोनों में से किसी को भी बचाने का मौका नहीं मिला और वाहनों की भिड़ंत हो गई। बस ड्राइवर के मुताबिक, कार की स्पीड ज्यादा रही होगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर के इस बयान की सत्यता एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखने से पता चलेगी। इसके लिए पुलिस टीम ने एनएचएआई से संपर्क किया है।

Related posts

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल बदले गए

Admin

विदेशी कंपनी की कमान संभालने वाला एक और भारतीय… जानिए Grammarly के नए सीईओ के बारे में…

Live Bharat Times

नहीं रही महारानी एलिजाबेथ,96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस… जानें कौन थी महारानी एलिजाबेथ….

Live Bharat Times

Leave a Comment