Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

देबिना और गुरमीत ने जन्म के 3 माह बाद सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

कई साल पहले टीवी में राम और सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी फिलहाल माता-पिता बनकर एन्जॉय कर रहे हैं. इसी साल 3 अप्रैल को घर बच्ची ने जन्म लिया था. तीन माह बाद दंपति ने पहली बार अपनी बेटी लियाना की पहली तस्वीर साझा की है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीर में दोनों अपनी बेटी पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं.

देबीना और गुरमीत चौधरी ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया है. दोनों ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारी लियाना का परिचय, हमारे दिल अब एक हैं. हृदय भावनाओं से भरा है. जिन लोगों ने हमारे लिए प्रार्थना की और अपनी बेटी का चेहरा देखने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया.

फैंस और सेलेब्स बरसा रहे प्यार
अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो में देबीना और गुरमीत लियाना के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के शेयर होते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस के अच्छे कमेंट्स आने शुरू हो गए.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

क्यां फिर से कपिल शर्मा शो से वापसी कर रहे है सुनील ग्रोवर, ईस वजह से ये बात आई चर्चा में

Live Bharat Times

द कपिल शर्मा शो: शिल्पा शेट्टी ने फैंस को किया कपिल शर्मा के नए टैलेंट से रूबरू, एक्ट्रेस ने कॉमेडियन के ‘ट्वीट विवाद’ का बनाया मजाक

Live Bharat Times

क्या संजीव कुमार की ‘अंगूर’ से प्रेरित है रणवीर सिंह का ‘सर्कस’? जानिए इस पर रोहित शेट्टी ने क्या कहा

Live Bharat Times

Leave a Comment