Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

देश में एक दिन में 60 की मौत, 24 घंटे में डेढ़ गुना बढ़ी मौत; नए मामले भी बढ़े

 

देश और दुनिया में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती जा रही है. भारत में 28 अप्रैल को कोरोना से 60 लोगों की मौत हुई थी. यह आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में डेढ़ गुना है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोगों को छुट्टी दे दी गई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या भी 17,801 पहुंच गई है। बीते दिन कोरोना के लिए 4.73 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इससे पहले गुरुवार को 3,303 और बुधवार को 2,937 नए मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली में कोरोना के 5,250 एक्टिव केस
दिल्ली में गुरुवार को 1,490 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में अब कुल सक्रिय मामले 5,250 हो गए हैं। हालांकि इनमें से 124 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9,379 बेड उपलब्ध हैं. यहां गुरुवार को भी दो मौतें दर्ज की गईं।

यूपी में 2 मई को 75 जिलों में जांच अभियान
उत्तर प्रदेश में दो मई को कोरोना की चौथी लहर की वापसी को रोकने के लिए विशेष मॉक ड्रिल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का परीक्षण किया जाएगा. इसमें कोविड मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज शुरू करने और बचाव के इंतजामों में लगने वाले समय में सुधार होगा. 2 मई को यह मॉक ड्रिल मेरठ समेत पूरे राज्य के 75 जिलों में सीएचसी, पीएचसी समेत मेडिकल और जिला अस्पतालों समेत सभी कोविड केंद्रों पर होगी.

दुनिया में बढ़ता जा रहा कोरोना का खतरा
भारत समेत कई देशों के लिए कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं. जर्मनी में एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। गुरुवार को यहां 1.24 लाख नए मामले मिले, जबकि 25 अप्रैल को 86,980 नए मामले सामने आए।

Related posts

Covid-19 Updates: पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के 7,240 नए मामले, लगातार दूसरे दिन करीब 40% का उछाल

Live Bharat Times

इंडिगो की उड़ानें रद्द: एयरपोर्ट पर हाहाकार

Live Bharat Times

हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह से मिले कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, कहा- इलाज में लगे हैं डॉक्टर

Live Bharat Times

Leave a Comment