Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

दो बार मैं टीम को फाइनल तक ले गया, लेकिन मुझे असफल कप्तान माना गया: विराट कोहली

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम इंडिया का एक बार फिर विश्व खिताब जीतने का सपना टूट गया। महिला टीम की तरह पुरुष टीम भी पिछले 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार कर रही है।

इस बीच लंबे समय से टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे कोहली ने एक बार फिर इस ट्रॉफी के बारे में खुलकर बात की है। बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से एक पॉडकास्ट सीरीज जारी की गई है, जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बात की है। विराट कोहली से पूछा गया कि क्या आपको इस बात से परेशानी होती है कि आपने कभी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती?

इसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘आप हमेशा टूर्नामेंट जीतने के लिए खेलते हैं, मैंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017, वर्ल्ड कप 2019, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कप्तानी की और हम चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची। हालांकि मुझे असफल कप्तान कहा गया लेकिन यह महत्वपूर्ण नहीं है। मैं खुद को उस तरह नहीं देखता। अंत में टीम को जो मिला वो नतीजा है।’ बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर-1 बनी थी, लेकिन उनके कार्यकाल में टीम इंडिया कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी।

विराट कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट तो समय-समय पर होते रहते हैं लेकिन टीम कल्चर लंबे समय तक रहता है। मेरी कोशिश रही है कि टीम में ऐसा कल्चर डेवलप हो। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने वनडे वर्ल्ड कप जीता और चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसलिए मैंने जो हासिल किया है, उससे मैं खुश हूं। हम सभी जानते हैं कि कोहली 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। एमएस धोनी ने दोनों टूर्नामेंट में कप्तानी की।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा-बारिश; बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेज होने की संभावना

146 करोड़ रूपए के कॉपरेटिव बैंक काण्ड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Live Bharat Times

सतीश कौशिक की हत्या के आरोप पर फरार कारोबारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 30 साल से था मेरा रिश्ता

Live Bharat Times

Leave a Comment