Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

नवजोत सिधु को जेल में उठने बैठने में हो रही है दिक्कत । जाने ख़बर

पटियाला। रोड रेज मामले में पटियाला जेल में सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू को घुटनों की समस्या हो गई है। 6 फुट लंबे नवजोत सिंह सिद्धू को उठने और बैठने में दिक्कत हो रही है। सिद्धू का वजन ज्यादा होने से उन्हें यह दिक्कत आ रही है। इस बीमारी के कारण नवजोत सिंह सिद्धू का सेंट्रल जेल में स्पेशल डाक्टर को बुलाकर उनका चेकअप करवाया गया और उन्हें दवा दी गई है। सिद्धू को डाक्टरों ने वजन कम करने को कहा है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बैरक में लगे टायलेट के इंग्लिश सीट की ऊंचाई को लेकर भी शिकायत की। इस पर जेल अधिकारी ने सीट को बदलने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू की पिछले दिनों भी जेल में तबियत खराब हुई थी। उन्हें वहां से पीजीआइ चंडीगढ़ लाया गया। जहां उन्हें एडमिट कर दिया गया था। तब सिद्धू को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। सिद्धू को पहले से ही लिवर में दिक्कत है। सिद्धू को पीजीआइ के हेप्टोलाजी विभाग में दिखाया गया था। बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब सिद्धू को उठने व बैठने में दिक्कत आ रही है। यह समस्या उन्हें पहली बार आई है। डाक्टरों का कहना है कि वजन के कारण सिद्धू को यह दिक्कत आ रही है। नवजोत सिंह सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज मामले में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इससे पहले, हालांकि 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने एक हजार रुपये का जुर्माना कर छोड़ दिया था, लेकिन रोड रेज की घटना के दौरान‍ नवजोत सिद्धू से झगड़े में मारे गए गुरनाम सिंह के परिवार ने रिव्‍यू पिटीशन दायर की थी। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल सश्रम कैद की सजा सुनाई।

Related posts

देशी अंदाज में होगा प्रवासी सम्मेलन, जानिए क्या होगा खास

Admin

‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी’

Live Bharat Times

आप अकेले परेशान न हों, इन 12 राज्यों में भी बिजली ने हमें रुलाया; जानिए इसकी वजह और कब तक सुधरेंगे हालात?

Live Bharat Times

Leave a Comment