Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद का कहना है कि अग्निपथ परियोजना भारतीय सेना को कमजोर करने की साजिश है

राजस्थान से निर्वाचित हुए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की अग्निपथ योजना नौजवानों के खिलाफ ही नहीं राष्टहित के भी खिलाफ है। भारतीय सेना को कमजोर करने की साजिश है। हम चाहते है कि कृषि कानून को 700 किसानों के शहादत के बाद वापस लिया था, मेहरबानी करके इस योजना को जल्द वापस ले लें।

युवाओं के साथ दोहरी नीति अपना रही भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि राजनीति करके राष्टहित को नजर अंदाज करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक कल कारखाने बेचे, भारत की संपदा बेची, सार्वजनिक उद्योग बेचे, अब ये भारत की युवा शुक्ति का भविष्य बेचना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। दो लोगों के हित के लिए करोड़ों नौजवानों के हित को कुर्बान मत करो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि

50 हजार सैनिकों की दौड़ हो चुकी है, मेडिकल हो गया लेकिन स्कीम आ गयी। अब कैंसिल हो गयी। भारत की जवानी को नीलाम कर रहे। अब आर्मी को मत बेचो। मोदी जी आप 72 साल से नेतृत्व कर रहे और 23 साल के युवा को रिटायर कर रहे। जनरल वीके सिंह ने भी अपने सेवाकाल को बढ़ाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया था। अब युवाओं के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है। वन रैंक वन पेंशन की नीति छोड़कर नो रैंक नो पेंशन की नीति पर चल रहे।

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

 

Related posts

यूपी में मिले कोरोना के 210 नए मामले: बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है तो खान-पान पर दें ध्यान, एक्टिव केस 1 हजार के पार

Live Bharat Times

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कनेरी मठ में 52 गायों की मौत, 80 से ज्यादा बीमार! कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथी की मारपीट

Live Bharat Times

अवैध गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

Live Bharat Times

Leave a Comment