Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नैनीताल : हाईकोर्ट के अधिकारी से जान के बदले 50 करोड़ की मांग , स्पीड पोस्ट से मिली धमकी

नैनीताल हाईकोर्ट में तैनात एक उच्च पदस्त अधिकारी से जान के बदले 50 करोड़ रूपए की फिरौती की मांग करी गयी है। प्राप्त पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रूपए की रकम देने के लिए कहा गया है। मल्लीताल पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है लेकिन पुलिस कोई भी अधिकारी इस विषय पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार स्पीड पोस्ट के जरिये से हाईकोर्ट स्थित महानिबंधक कार्यालय को एक पत्र प्राप्त हुआ । प्राप्त पत्र में हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के लिए अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान के बदले में 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। एफआईआर के अनुसार स्पीड पोस्ट के लिफाफे पर पत्र भेजने वाले व्यक्ति का नाम और पता भी दर्ज है।

पत्र प्राप्त होने के बाद हाईकोर्ट के सहायक निबंधक की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्र के लिफाफे में दर्ज नाम आई जुनार निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Related posts

नागार्जुन बर्थडे : 63 की उम्र में भी युवाओ सा है लुक,क्या है इसका राज

Live Bharat Times

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में EOW ने जैकलनी को फिर तलब किया, की जा रही है पूछताछ

Live Bharat Times

खनन पट्टा लीज मामला : चुनाव आयोग का पत्र राजभवन पहुंचा, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

Live Bharat Times

Leave a Comment