Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

न्यूयॉर्क में पानी पुरी का लुत्फ उठा रही हैं प्रियंका चोपड़ा…

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में कई सेमिनारों में हिस्सा लिया था। प्रियंका न्यूयॉर्क में बेटी मालती और पति निक के साथ भी खूब मस्ती कर रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अक्सर अपने पति और बेटी के लुक्स, क्वालिटी टाइम और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। न्यूयॉर्क पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनसन और उनके दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरत नाइट आउट की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट की पार्टी
प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार रात हुई पार्टी की तस्वीरें शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो के रूप में पोस्ट कीं। इसकी शुरुआत एक क्लिप से हुई। यह वीडियो उन्होंने गुरुवार को पोस्ट किया। इस वीडियो में वह अपनी कार में बैठी नजर आ रही हैं और निक जोनसन के अलावा और भी कई दोस्तों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “मेरे कुछ पसंदीदा लोगों के साथ न्यूयॉर्क नाइट आउट।”

बाकी वीडियो में प्रियंका और उनके मेहमानों के साथ उनकी रेस्तरां की कुछ तस्वीरें भी हैं। उन्होंने एक तस्वीर में ‘पानी पुरी’ और दूसरी में निक जोनास के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस हफ्ते की शुरुआत में, दोनों ने संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने के दौरान एक साथ एक तस्वीर भी क्लिक की थी।

Related posts

आलिया भट्ट ने खोला अपनी सेक्स लाइफ के राज, कहा- ‘मैं रणबीर के साथ बेड पर…’

Admin

Tanushree Dutta Birthday : फिल्मो में दिए बोल्ड दृश्य, रहने लगी आश्रम में

Live Bharat Times

अगर आप भी अक्सर चिंता और तनाव से गुजरते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें

Live Bharat Times

Leave a Comment