Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनविडियो

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को ‘ओ भई मारो मुझे मारो’ वाले शख्स ने दी चेतावनी

वर्ल्ड कप 2019 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच भले ही किसी को याद न हो, लेकिन आपको एक ऐसा शख्स जरूर याद होगा जो स्टेडियम के बाहर इंटरव्यू देकर फेमस हुआ था। जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैन मोमिन शाकिब की, जो ओ भाई… मारो मुझे मारो डायलॉग से मशहूर हुए। अब टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है तो यह शख्स एक बार फिर से तैयार है और इस मैच को देखने के लिए लंदन से दुबई आने वाला है, लेकिन इससे पहले मोमिन शाकिब नाम के शख्स ने टीम इंडिया को चेतावनी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

दरअसल, हमेशा की तरह भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच की खुमारी फैन्स के सिर चढ़कर बोल रही है। जिस तरह खिलाड़ी अपनी तैयारियों में लगे हैं, उसी तरह फैंस भी इस मैच के लिए बेताब हैं. इस शानदार मैच को लेकर ‘मारो मुझे मारो’ के लड़के ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं और अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस बार मोमिन कहते हैं कि क्या आप जज्बात से भरे भारत-पाक मैच के लिए तैयार हैं। इस वीडियो के कैप्शन में मोमिन ने लिखा है, क्या आप तैयार हैं, क्योंकि मैं भी दुबई आ रहा हूं.

इस वीडियो में मोमिन को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि सिर्फ दो मैच हैं, एक भारत-पाक और आमिर खान की लगान फिल्म के बीच। खुदा की कसम ऐसा लगता है कि 2019 का मैच कल ही खत्म हुआ है। रोते हुए अंदाज में मोमिन कहते हैं कि समय का पता नहीं चला। पाकिस्तान के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी है यार। इस नए वीडियो में मोमिन ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर उत्साह दिखाया है.

Related posts

सल्लू भाई मेहरबान: ‘भाईजान’ में हुई श्वेता तिवारी की बेटी पलक की एंट्री, सलमान खान ने खुद ली थी एक्ट्रेस

Live Bharat Times

महंगाई की मार: 16 दिन में 14वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 रुपये बढ़े दाम; तेजी जारी रख सकते हैं

Live Bharat Times

कॉफ़ी विद करण 7 के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Live Bharat Times

Leave a Comment