Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

पाक के खिलाफ मैच के दौरान कोहली ने गंवाया विशेष कीर्तिमान

पाकिस्‍तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली भले ही 35 रन की अहम पारी खेलने में कामयाब रहे हों लेकिन इसके बावजूद उन्‍हें करियर में एक बड़ा झटका लगा है। लंबे समय तक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में राज करने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान अब टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में 50 की औसत वाले क्‍लब से बाहर हो गए हैं। एशिया कप मुकाबले के बाद अपडेट हुई विराट की करियर टी20 औसत अब 49.9 की हो गई है। कुछ समय पहले ही वो टेस्‍ट क्रिकेट में भी 50 की औसत वाले विशेष क्‍लब से बाहर हो गए थे। अब केवल वनडे क्रिकेट में ही उनका औसत 50 से अधिक का है। 50 ओवरों के क्रिकेट में वो 57.68 की औसत से रन बनाते आ रहे हैं।

विराट कोहली ने मैच में 34 गेंदों पर 35 रन की धीमी पारी खेली। जिस समय वो आउट हुए भारत के समक्ष लक्ष्‍य काफी बड़ा था। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा आउट हुए थे। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मोहम्‍मद नवाज की गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हुए। 10वें ओवर में फिर नवाज को गेंद थमाई गई। विराट ने पहली ही गेंद पर ठीक रोहित वाले अंदाज में आगे बढ़कर शॉट लगाने का प्रयास किया और लांग ऑन की दिशा में इफ्तिखार अहमद को आसान कैच दे बैठे।

Related posts

मेघालय चुनाव 2023: आज पश्चिम शिलांग, पिनथोरुमख्राह में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

Live Bharat Times

दिवाली क्यों और कब से मनाई जाती हैं। जाने पूरी बात।

Live Bharat Times

अल्लू अर्जुनने अमरिका में आयोजित इंडिया परेड में हिस्सा लिया हिस्सा, रोड शो में लोगो का किया अभिवादन

Live Bharat Times

Leave a Comment