Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में वह ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन करेंगे, जो महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘नौ से 11 अक्टूबर के बीच मोदी अपने गृह राज्य में होंगे, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, 11 अक्टूबर को वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जाएंगे।’

बयान के अनुसार, मोदी रविवार को मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ ही दो मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इसमें कहा गया है, “सोमवार को वह भरूच के अमोद, अहमदाबाद और जामनगर में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अहमदाबाद में कुछ अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर की यात्रा करेंगे।” बयान के मुताबिक, “मोदी मोढेरा को 24×7 सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव घोषित करेंगे। अपनी तरह की यह पहली परियोजना मोढेरा शहर के सौरकरण के मोदी के दृष्टिकोण को साकार करती है, जहां सूर्य मंदिर स्थित है।’

Related posts

संग्राम सिंह और पायल रोहातगी बने ‘द तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज़’ में भारतीय सिनेमा व सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रदर्शनी के गवाह

Live Bharat Times

5 राज्य मतदान तिथियां 2022: कोरोना के बीच मतदान की विशेष तैयारी, जानिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

Live Bharat Times

भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी, इन 13 देशों को पहले ही दिखा चुकी है हरी झंडी

Live Bharat Times

Leave a Comment