Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

पूरे देश में आज मनाई जा रही है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों के बाहर सुबह से ही जुट रही है भक्तों की भारी भीड़,प्रधानमंत्री ने भी दी शुभकामनाए

आज पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है, जन्माष्टमी का ये पावन त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के मंदिरों की छटा आज देखते ही बनती हैं। सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिरों के बाहर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि कुछ लोगों को जन्माष्टमी की तिथि को लेकर असंमजस था, कुछ लोगों ने इसे कल यानी 18 अगस्त को भी मनाया। ज्यादातर जगहों पर यह त्योहार आज (19 अगस्त) मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि के दिन मथुरा की जेल में भगवान श्री कृष्ण ने माता देवकी की कोक से जन्म लिया था। इस दिन को जन्माष्टमी रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाए देते हुए ट्वीट किया “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!”

Related posts

भारत में ओमिक्रॉन का दोहरा शतक, दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा मामले, देखें कितने मामले किस राज्य में

Live Bharat Times

आप भी इस चाइनीज ट्विस्ट के साथ घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट मैगी, जानें रेसिपी

Live Bharat Times

अब सिर्फ 89 रुपये में मिलेगा घर जैसा खाना, जानिए किसने शुरू की सर्विस

Live Bharat Times

Leave a Comment