Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

फरीदाबाद: कश्मीरी हिंदू व पंडितों के साथ भारतीय सेना के समर्थन में नवीन जयहिंद 10 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

हरियाणा, 9 जुलाई। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद 10 जुलाई को कश्मीरी हिंदू व कश्मीरी पंडितों के साथ भारतीय सेना के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों। उन्होंने भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे को कानूनी मान्यता देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में अनेक लोग शामिल होंगे और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का काम करेंगे। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीरी हिंदू, कश्मीरी पंडितों व भारतीय सेना को अनदेखा न करे, बल्कि उनके हकों को दिलाने का काम करे और मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। पहले कश्मीरी पंडितों के लिए जंतर-मंतर पर 26 जून को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था, लेकिन अग्निपथ के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लगाई गई थी। इसलिए प्रदर्शन की तिथि को 10 जुलाई कर दिया था।
इस विरोध प्रदर्शन को लेकर नवीन जयहिंद ने लोगों से आह्वान किया है। नवीन ने कहा कि लोग कश्मीरी पंडितों के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। सरकार ब्राह्मणों के हितों को ध्यान में रखते हुए भी फैसले ले। सरकार रद्द किया इबीपीजी कोटा बहाल करे, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। देश के कई राज्यों की तर्ज पर ब्राह्मण समाज कल्याण आयोग का गठन किया जाए। उन्होंने भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे को कानूनी मान्यता देने की मांग की।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र ने 10 राज्यों को लिखा पत्र, कहा- कोविड क्लस्टर पाए जाने पर लागू हो नाइट कर्फ्यू जैसे उपाय

Live Bharat Times

केंद्र ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार की 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग को खारिज कर दिया

Admin

18-59 आयु वर्ग में केवल 12% लोगों ने लिया है कोविड बूस्टर खुराक: रिपोर्ट

Live Bharat Times

Leave a Comment