Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फरीदाबाद: रिकॉर्ड ऑनलाइन करने में मामले में फरीदाबाद का एनआईटी थाना हरियाणा में नंबर वन

फरीदाबाद, 11 अक्टूबर। जिले का एनआईटी थाना रिकॉर्ड ऑनलाइन करने में पूरे हरियाणा में नंबर वन आया है। फरीदाबाद पुलिस के लिए यह गौरव की बात है। इसके लिए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता व उनकी टीम को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार हरियाणा में सभी पुलिस स्टेशन का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। इसके लिए सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर है। रिकॉर्ड में ऑनलाइन एफआईआर, एरिया के अपराधियों, पीओ, बेलजंपर, केस इन्वेस्टिगेशन, क्राइम रिपोर्ट, आमजन की खोई हुई संपत्ति सहित अन्य विभिन्न प्रकार का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है। एनआईटी थाने द्वारा दर्ज किया गया सभी रिकॉर्ड ठीक पाया गया। थाने का कोई रिकॉर्ड मिसमैच नहीं पाया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर उपयोग में लिए जाते हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार की एंट्री दर्ज की जाती है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। जिससे इसके आधार पर आमजन को ऑनलाइन सुविधाएं घर बैठे मिल सकें। एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि उनकी पूरी टीम की वजह से एनआईटी थाना पूरे हरियाणा में नंबर वन आया है। मैं अपनी टीम की इसके लिए सराहना करती हूं। साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि आगे और बेहतर काम करेंगे। जिससे एनआईटी थाने इसी तरह नंबर वन बना रहे।

Related posts

RR vs CSK: हमने पावरप्ले में बहुत अधिक रन दिए – चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद एमएस धोनी

Live Bharat Times

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को झटका, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुए BJP में शामिल

Admin

मणिपुर: मंत्री और फुटबॉलर लेतपाव हॉकिब बीजेपी में शामिल, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर का होगा विकास

Live Bharat Times

Leave a Comment