Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

फर्स्ट लुक: हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से धनुष का फर्स्ट लुक आउट; क्रिस इवांस के साथ एक्शन मोड में नजर आएंगे

 

साउथ के सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। धनुष ने खुद फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है।

नेटफ्लिक्स पर 22 जुलाई को रिलीज होगी ‘द ग्रे मैन’
38 साल के धनुष ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”द ग्रे मैन’ 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फोटो में धनुष को एक्शन मोड में देखा जा सकता है. उनकी ये फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म से धनुष का फर्स्ट लुक भी शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, “द ग्रे मैन’ से धनुष का फर्स्ट लुक। और ये है वेरा मारी वेरा मारी।” धनुष की इस फोटो पर कई फैंस कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है.

क्रिस इवांस के साथ एक्शन मोड में नजर आएंगे धनुष
एक अन्य पोस्ट में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म से फिल्म के अन्य सितारों का फर्स्ट लुक जारी किया है। धनुष ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के निर्देशक रूसो ब्रदर्स (एंथनी और जो रूसो) द्वारा निर्देशित जासूसी थ्रिलर ‘द ग्रे मैन’ में ‘कैप्टन अमेरिका’ के नाम से मशहूर क्रिस इवांस के साथ एक्शन में नजर आएंगे। क्रिस इवांस-धनुष के अलावा, रयान गोसलिंग, अन्ना डे, जेसिका हेनविक, वैगनर मौरा, रेगे-जीन पेज और बिली बॉब थॉर्नटन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

करीब 1500 करोड़ के बजट में बनी ‘द ग्रे मैन’
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ग्रे मैन’ करीब 1500 करोड़ (200 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के बड़े बजट में बनी है। यह फिल्म मार्क ग्रीन के 2009 के उपन्यास द ग्रे मैन पर आधारित है। फिल्म एक हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। एंथनी रूसो और जॉय रूसो ने अपने-अपने बैनर तले इस परियोजना का निर्माण किया है। फिल्म की पटकथा जॉय रूसो ने एवेंजर्स एंडगेम के पटकथा लेखक क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफली के सहयोग से लिखी है।

धनुष की दूसरी हॉलीवुड फिल्म
‘द ग्रे मैन’ धनुष की दूसरी हॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले धनुष 2018 में रिलीज हुई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ फकीर’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन केन स्कॉट ने किया था। यह फिल्म भारत में 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म रोमेन प्योर्टोलस के उपन्यास द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द मिस्टिक पर आधारित है।

Related posts

भारत की महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया इस वायरल गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Live Bharat Times

अमरीश पुरी की बर्थ एनिवर्सरी : कभी मोगैंबो तो कभी भुजंग या भैरव सिंह बनकर, हर रोल से लोगों को डराने का हुनर रखते थे अमरीश पुरी

Live Bharat Times

लॉक-अप: शो होस्ट कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, बचपन में हुई थी यौन उत्पीड़न की शिकार

Live Bharat Times

Leave a Comment