Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

बहुत तेजी से पृथ्वी की ओर आ रहा है विनाश।

वैज्ञानिकों की मानें तो स्पेस में रोज अनेकों तारे जन्म लेते हैं और टूटते हैं। कुछ उल्का पिंड भी अपना जीवन शुरू करते हैं और अपने सेंटर का चक्कर लगाते हुए आगे बढ़ते हैं फिर खत्म हो जाते हैं लेकिन इन दिनों एक 2022 QC7 नाम के उल्का पिंड ने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल रखा है। ये उल्का पिंड तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है।
अगर कोई एस्‍टरॉयड धरती के नजदीक से गुजरने वाला होता है तो उस पर उनकी खास नजर रहती है। खैर एस्‍टरॉयड (2022 QC7) से धरती कोई खतरा नहीं है क्योंकि ये धरती के 46 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा। अगर यह पृथ्वी के पास से गुजरता है तो भी इसके छोटे साइज की वजह से यहां कोई बड़ा खतरा नहीं होगा। एस्‍टरॉयड को क्षुद्र ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन (International Astronomical Union) कमिटी इन सभी एस्‍टरॉयड को नाम देने का काम करती है। साल 1919 में इस यूनियन को बनाया गया था जिसका हेडऑफिस पेरिस में है.
वैज्ञानिक एस्‍टरॉयड (Asteroid) की स्पीड देखकर बिल्कुल हैरान हैं। एस्‍टरॉयड (2022 QC7) का आकार 16 मीटर से लेकर 36 मीटर तक का है। वैज्ञानिकों का ऐसा अनुमान लगाया है कि ये धरती की ओर 9.10 किलोमीटर प्रति सेकंड की तेज रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन इससे धरती वासियों को डरने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही में कई एस्‍टरॉयड को पृथ्वी के नजदीक से गुजरते हुए देखा गया है।

Related posts

कच्चे पपीते के सेवन से मिलेंगे आपको सेहत से जुड़े अनेक लाभ, जाने विस्तार से

Admin

राजस्थान में अरविंद केजरीवाल ने की रैली, AAP नेता ने किया कांग्रेस, BJP पर हमला, कहा – दोनों ने राज्य को लूटा

Live Bharat Times

नवांशहर विजिलेंस विभाग ने आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को नवांशहर अदालत में किया पेश

Live Bharat Times

Leave a Comment