Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस डंपर से टकराई, बांसवाड़ा के चार लोगों की मौत

बांसवाड़ा से सूरत जा रही लग्जरी बस मंगलवार तड़के 5 बजे वडोदरा में ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण रहा कि दो साल के बच्चे समेत 6 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 घायल हो गए। ओवरटेक के चक्कर में हुए हादसे में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटर से बस को कटवाकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। वडोदरा के सायाजी हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया गया।
दरअसल, बांसवाड़ा के सागवाड़ा से रात 9.20 बजे सूरत के लिए रक्षा ट्रेवल्स की प्राइवेट बस चलती है। 17 सवारियों को लेकर बस सोमवार रात को भी रवाना हुई थी। बस आज सुबह वडोदरा के कपूरई चौक के पास पहुंची। इस दौरान बस ड्राइवर किशनलाल ने तेज रफ्तार में गुजर रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन गेहूं से लदे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।
अचानक तेज टक्कर के बाद बस में सो रही सवारी जाग गई और चीख पुकार मच गई। सवारियां बस में बुरी तरह फंस गई। सड़क पर बस के टुकड़े और गेहूं बिखर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कटर से कटवाकर सवारियों को बाहर निकाला। मगर तब तक 6 सवारियों ने दम तोड़ दिया। वहीं 13 सवारियां घायल हो गई। घायलों को वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया गया। मरने वाले बांसवाड़ा के रहने वाले है। 2 सवारियों की पहचान नहीं हो पाई है।
मरने वालों में दो साल का बच्चा भी शामिल
संदीप (25) पुत्र कचौरीलाल कलाल, बस ड्राइवर किशनलाल (45), शांतिलाल नाई, सुनीता नाई, 25 साल की एक महिला और 2 साल के मासूम की मौत हो गई। इन दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मरने वाले सभी बांसवाड़ा के रहने वाले थे।
हादसे में 13 घायल
किशन नीलेश रावल (17), जयंतीलाल गेरतजी यादव (38), किशोरभाई मणिलाल रावल (27), सुमित भरतभाई राठौर (32), मेघराज गोपीकिशन पंचतिया (49), सहीराम श्रवणराम जाट (32), हुकभाई गौतमभाई न्याय (55), भरत कुमार नंदलाल राठौर (58), पूनम्बाने कैलाशभाई पोरवेल (38) के अलावा 3 महिलाएं पुंजीबेन हीरालाल रावल (60), लताबेन संदीपभाई कलाल (30), रमीलाबेन भरतभाई राठौर (55) और 6 साल का एक बच्चा शामिल है।

Related posts

‘शुभमन इधर देख लो’, नागपुर टेस्ट से पहले, गिलको चाहने वाली लड़की की तस्वीरें शहर भर में पोस्ट की गईं।

Admin

स्वास्थ्य मंत्रालय: 15 से 18 साल की इनकमु के 75% से अधिक लोगों को प्राप्त हुई कोविड वैक्सीन की पहली खुराक

Live Bharat Times

भड़काऊ भाषण: सीएम योगी के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं..

Live Bharat Times

Leave a Comment