Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बाथरूम की टाइल्स को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम की टाइल्स की सही तरीके से सफाई बहुत जरूरी है। अगर हम एक-दो दिन सफाई ना करें तो बहुत ज्यादा धूल गंदगी वहां पर जम जाती है। जिसे दूर करना काफी मुश्किल होता है। बाथरूम की सफाई करना एक बहुत मुश्किल काम है। आपके घर में ही कुछ चीजें ऐसी मौजूद है जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बाथरूम की टाइल्स को चमकदार बना सकते हैं। इसके अलावा आप किचन की टाइल्स को भी साफ कर सकते हैं। आइए इन घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।
बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए सिरका बहुत ज्यादा मददगार होता है। आप एक स्प्रे की बोतल लेकर उसमें सिरका भर लें। अब टाइल्स की गंदगी पर स्प्रे से सिरके को छिडकें। इसके अलावा बेकिंग पाउडर और पानी का एक मिश्रण बना लें। अब एक पुराने ब्रश की मदद से टाइल्स की जमी गंदगी को बेकिंग पाउडर वाले मिश्रण से अच्छे तरीके से साफ करें। 15 मिनट तक इस मिश्रण को टाइल्स पर ऐसे ही रहने दें। उसके बाद पानी से टाइल्स को साफ कर लें। इस उपाय से आपके बाथरूम की टाइल्स बहुत साफ और चमकीली दिखेगी।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

नाखूनों के पास की त्वचा के निकलने से हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स!

Live Bharat Times

शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई समस्याओं में काम आता है अनार, जानिए फायदे

Live Bharat Times

अगर आपको भी नाखून चबाने की आदत से चाहिए छुटकारा, तो अपनाये यह आसान टिप्स

Live Bharat Times

Leave a Comment