Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

बारिश के सीजन में दुपहिया वाहन चलाते समय रहें सावधान

बरसात का मौसम शुरू हो गया है. कई शहरों में भारी बारिश हो रही है. इस समय अगर आप दोपहिया वाहन चला रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. सड़क पर जलभराव और गड्ढे होने से बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है. साथ ही इस समय हादसों की संख्या भी बढ़ जाती है. अगर आप बाइक चला रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.

टायरों का रखें ख्याल
बरसात के मौसम में सड़क पर स्लीप होने का खतरा बढ़ जाता है. पानी और कीचड़ वाली सड़कों पर यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है. बाइक या स्कूटी से निकलने से पहले टायरों की जांच जरूरी है. यदि टायर खराब हो गए हैं, तो उन्हें बदलने की आवश्यकता है.

दुपहिया की गति कम रखें
बरसात के दिनों में हादसों की संभावना बढ़ जाती है. भले ही आप एक अच्छे सवार हों, बाइक या स्कूटी को धीरे-धीरे चलाने में ही समझदारी है. आपका वाहन पर नियंत्रण होगा और आप आपात स्थिति में ब्रेक दबाकर वाहन को रोक सकते हैं. तेजी से चलने पर अचानक ब्रेक लगाने पर फिसलने का डर रहता है.

अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें
हमेशा आगे और पीछे सड़क पर और साथ चलने वाले वाहनों के साथ एक सुरक्षित दूरी बनाए रखें. कमर्शियल वाहनों से दूरी बनाकर ड्राइव करें. कई बार आप दूसरों के कारण दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं. इसके अलावा बारिश में गाड़ी की लाइट ऑन रखें और आपको बारिश में देखने में परेशानी नहीं होगी. जिससे आप अपने आगे जाने वाली गाड़ी को आसानी से देख पाएंगे.

 

 Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव: ममता बेनर्जी का यूपी के सीएम पर हमला, कहा- ‘योगी नहीं बल्कि भोगी’, 3 मार्च को बनारस में करेंगे सभा

Live Bharat Times

एम्स पटना में निकली भर्ती। अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

Live Bharat Times

एनसीपीसीआर ने लांच किया बच्चों के उद्धार व उनकी घर वापसी के लिए पोर्टल “गो होम एंड री-यूनाइट”

Admin

Leave a Comment