Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बालों को तेजी से घना करने के लिए इस खास चमत्कारी उपाय को अपनाएं

हर महिला को घने बाल पसंद होते हैं। लेकिन आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इस वजह से धीरे-धीरे आपके बाल पतले होने लगते हैं। पतले बाल बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। अगर बाल घने हो तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इसलिए बालों को घना बनाना सभी को अच्छा लगता है। लेकिन यह बहुत मुश्किल काम है। बहुत से प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी बालों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलता। इस वजह से हम परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी देसी उपाय भी ज्यादा असरकारी हो जाते हैं। आज हम आपके लिए करी पत्तों का खास उपाय लेकर आए हैं। इससे आपके बाल घने और मजबूत बनाएंगे।
बालों को घना बनाने के लिए थोड़े करी पत्ते लीजिए। अब उन्हें साफ करके उसकी पेस्ट बना लीजिए। अब एक प्याज लेकर उसका रस निकाल लीजिए। करी पत्ते की पेस्ट में दो से तीन चम्मच प्याज का रस डालिए। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस मिश्रण को अपने बालों की स्कैल्प में अच्छे तरीके से लगाएं। लगाने के बाद आप 1 घंटे तक बालों को ऐसे ही छोड़ दीजिए। एक घंटे बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो सकते हैं। इस उपाय को आप हफ्ते में दो बार जरूर करें। धीरे-धीरे आपके बाल घने होने लगेंगे। इसके अलावा बालों के टेक्सचर में भी सुधार होगा।                दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Related posts

एमएस धोनी को मिला क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल

Live Bharat Times

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को दी जन्मदिन की बधाई

Live Bharat Times

SBI की ये सुविधा के जरिये आपके एक कॉल पर घर पहुंचेगा 20 हजार रुपए तक का कैश, जानिए कैसे

Live Bharat Times

Leave a Comment