Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार: बिहार में दिन दहाड़े हत्या, इस इलाके के वार्ड पार्षद को अपराधियों ने मार दी गोली, हुए फरार

बिहार में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे लग रहा है कि पुलिस भी अपराधियों पर लगाम लगाने में अफसल साबित हो रही है। ताजा मामला बिहार के पटना जिलें के बाढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां, बाढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 के पार्षद परमानंद सिन्हा की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात शनिवार की सुबह हुई।

घटना स्थल पर एक पिस्तौल और दो गोली मिली

जानकारी के मुताबिक बाजार समिति के पुराने गोदाम के पास अपराधियों ने वार्ड संख्या 22 के पार्षद परमानंद सिन्हा को गोली मार दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहोंची थी। और जांच शुरू की थी। बताया जा रहा है कि मृतक के पास से उसका वोटर आईडी कार्ड मिला थी जिससे से उसकी पहचान कर गई है। उपरांत, पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्तौल और दो गोली भी मिली है। दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस हत्या किस कारण से घटी और किसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाढ़ के एएसपी ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बाजार समिति के निकट कुछ अपराधियों ने परमानंद सिन्हा को गोली मार दी। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर और जांच पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts

शनि-शुक्र: शुक्र-शुक्र 30 साल बाद एक ही घर में, इस राशि का जीवन समृद्ध होगा।

Admin

9 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट मैच: 3100 पुलिस काफिला तैनात, भारतीय टीम भी अहमदाबाद में

Live Bharat Times

बाबरी मस्जिद, 200 साल का इतिहास सुप्रीम कोर्ट के गणेश उत्सव की सुनवाई में

Live Bharat Times

Leave a Comment