Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार: रोहतास जिले में बस के नहर में गिरने से दो लोगों की मौत, 15 घायल

बिहार: सोमवार सुबह बिहार के रोहतास जिले के करगहर-सासाराम रोड पर एक दुर्घटना घटी। करगहर-सासाराम रोड पर से गुज़र रही एक तेज रफ्तार बस नहर में गिर गई। बस के नहर में गिरने के इस हादसे में एक लड़की सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बस में सवार अन्य 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है।

इस हादसे में मरने वालो को पहचान गरौरा गांव की डोली कुमारी (17) और जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत सिमरिया गांव निवासी राधेश्याम सिंह (45) के रूप में हुई है। घायलों में दौरिका रजक, धनराजो देवी, लालजी साह, सिद्धार्थ, उषा देवी सहित अन्य को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा शिवसागर के कोनार गांव के पास चौसा पथ पर उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस कोचक से सासाराम की ओर जा रही थी। चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वह नहर में पलट गई।

Related posts

पंजाब की मातृभूमि के खेल प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अब 30 अगस्त तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Live Bharat Times

Business: स्विगी से ऑर्डर करना हुआ और महंगा! फूड ऑर्डर पर ‘प्लेटफार्म शुल्क’ लेना शुरू!

Live Bharat Times

नीम करौली बाबा से महाकाल तक: देशभर में कोहली ने की पूजा-अर्चना, अब तीनों फॉर्मेट में जड़े शतक, फैंस में भी उत्साह

Live Bharat Times