Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बीकानेर – आज बीकानेर दौरे पर होंगे CM अशोक गहलोत

बीकानेर – आज सूबे के CM अशोक गहलोत बीकानेर दौरे पर होंगे जहाँ उनके बहुत से कार्यक्रम होंगे l CM अशोक गहलोत मंगलवार को राजकीय डूंगर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को CM दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया। पहले डूंगर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम था लेकिन मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद इसे आयोजकों ने इसे भी मंगलवार को रख लिया।बीकानेर दौरे पर  मुख्यमंत्री गहलोत के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्षा गोविन्द सिंह डोटासरा भी बीकानेर आ रहे है। तीनों विशेष विमान से सुबह पौने दस बजे नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से सड़क मार्ग से 10 बजे डूंगर कॉलेज परिसर पहुंचकर छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वो एनी कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान करेंगे l

Related posts

बांग्लादेश को एशिया कप से बाहर करने के बाद श्रीलंकाई टीम ने किया नागिन डांस,

Live Bharat Times

सफाईकर्मी की मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात करने आगरा जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को UP पुलिस ने हिरासत में लिया

Live Bharat Times

गौतम अडानी की झोली में गिरेगी यह बड़ी कंपनी, खबर सुन शेयर खरीदने की मची होड़, लगा अपर सर्किट

Live Bharat Times