Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीकानेर – नकली नोटों के साथ पुलिस ने धरा एक युवक

बीकानेर –  बीकानेर पुलिस की महीने भर की मेहनत अब रंग लाई है जहाँ पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी है l। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लूणकरनसर CO नोपाराम भाखर को सूचना मिली कि लूणकरनसर में बड़े पैमाने पर नकली नोटों का कारोबार हो रहा है। इस पर सीओ भाखर ने अपने सुरक्षा गार्ड इन्द्रचंद सिल्लू को सक्रिय किया। मुखबिरों को अलर्ट किया। जिसके बाद पुलिस ने लूणकरनसर के वार्ड नंबर 34 निवासी साहिल पुत्र लियाकत अली को दबोचा। उसके पास से 20 लाख आठ हजार रुपए नकली नोट की शक्ल में बरामद किए। जानकारी के अनुसार  आरोपी साहिल पर पुलिस पखवाड़े भर से निगरानी रख रही थी। मंगलवार सुबह आरोपी साहिल को लूणकरनसर तहसील के आसपास के गांवों के पांच युवकों ने नोटों की सप्लाई की। पुलिस ने उस से बीस लाख के नकली नोट जब्त किये l

Related posts

बिपाशा बसु ने करवाया बोल्ड बेबी बंप फोटोशूट, फैंस कर रहे हैं तारीफ

Live Bharat Times

मनरेगा : बिना काम 9.06 लाख से अधिक की निकासी, बीडीओ पोटका पर हुई कार्रवाईमुखिया व पंचायत सेवक के मिलिभगत से हुई थी जालसाजी

Live Bharat Times

दिल्ली: प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य ने तिहाड़ जेल में की गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या