Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीकानेर – रस्टोरेंट में लगी आग में जिन्दा जले दो व्यक्ति

बीकानेर – जयपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात करीब आग लग गई। रेस्टोरेंट में सो रहे दो लोग जिंदा जल गए। आग का पता चलने पर जेएनवीसी पुलिस मौके पर पहुंची। आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग काफी तेज थी। दमकलकर्मियों, पुलिस जवानों व स्थानीय लोगों ने सुबह छह बजे जाकर  आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक रात करीब दो बजे जयपुर रोड हल्दीराम प्याऊ के पास स्थित  रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से रेस्टोरेंट जलकर खाख हो गया जिसमे  घटना के समय दो लोग रेस्टोंट में सो रहे रहे थे, जिससे वे जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंच गई। रेस्टोरेंट के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस को पता चला कि रेस्टोंट में दो व्यक्ति है तो एकबारगी पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को बचाने की कोशिश की लेकिन वे बचा नहीं सके। चार घंटे की मशक्कत के बाद करीब सवा छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। एसएचओ बिश्नोई ने बताया कि बिहार के पटना निवासी राकेश कुमार  पुत्र हेरकृष्ण एवं कोलायत के नया गांव निवासी धन्ने सिंह  पुत्र ज्ञानसिंह की जलने से मौत हो गई। आग की वजह शोर्ट सर्किट बताई जा रही है ..

Related posts

यह चुनाव गुजरात के 5 साल के लीए नहीं है, 25 साल बाद गुजरात कैसा होगा ईस के लीए है – पीएम मोदी

Admin

सात साल बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा चेन PAPA JOHN’S की भारत में रिएंट्री

Live Bharat Times

दिल्ली: पीएम मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे

Live Bharat Times

Leave a Comment