Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीकानेर – PBM होस्पिटल में ओक्सिजन प्लांट हुआ खराब, AC भी फ़ैल

बीकानेर – क्षेत्र के सबसे बड़े होस्पिटल PBM हॉस्पिटल के हालात भी खराब हैं काम ऐसा लगता है सिर्फ कागजो में होता है या नेताओ के बैनर में . प्रतिदिन कोई न कोई समस्या उत्पन्न हो जाती है। ताजी समस्या ऑक्सीजन प्लांट को लेकर आई है। अब दो साल पहले स्थापित ऑक्सीजन प्लांट खराब हो गया है। इस वजह से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सिलेंडर लगाए गए हैं, ताकि ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज को कोई परेशानी न हो। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण यह बंद हो गया। हालांकि इसे ठीक करने के लिए कर्मचारियों ने अपने स्तर पर माथापच्ची भी की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब बाहर से इंजीनियर के आने के बाद ही यह सुचारू हो पाएगा।पिछले दिनों अस्पताल में अकारण ही कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी थी। उनका भी अभी तक पता नहीं चला है। अस्पताल प्रशासन ने भी घटना के करीब दस दिन बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिए, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हाल में एसी प्लांट भी कई दिनों तक खराब रहा था, जिससे डॉक्टरों को ऑपरेशन भी पसीने में लथपथ हालत में करने पड़े।अब देखते है ये स्थिति कब बदलती है पीबीएम प्रसाशन ने जाँच क आदेश दे दिये हैं ..

Related posts

3 राज्यों में बाढ़, बारिश का कहर: बिहार में आंधी और बिजली गिरने से 33 की मौत

Live Bharat Times

DHFWS ने Paramedical Staff पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, देखें डिटेल करें अप्लाई।

Admin

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर रात में हुड़दंग।

Admin

Leave a Comment