Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

बूमराह के आगे इंग्लैंड का सरेंडर 10 विकेटों से भारत ने जीता मेच

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गये पहले एक दिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड की टीम को अच्छे से धुल चटाई ..भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 10 विकेट से हरा दिया है। 111 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। यह पहला मौका है। जभ भारत ने इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया है। कप्तान रोहित शर्मा ने 76 और शिखर धवन ने 31 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 110 रन पर समेटकर उन्हें सही साबित किया। जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा छह और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। डेविड विली ने 21 और कार्स ने 15 रन की पारी खेली।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

कंगना रानौट ने फिल्म के लिए अपनी सारी प्रॉपर्टी रखी गिरवी, कहा- ये मेरे लिए एक नया जन्म है..

Admin

बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड: ‘भूल भुलैया-2’ ने पार किया 175 करोड़ का आंकड़ा, कार्तिक बोले-अब प्रमाणित ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है

Live Bharat Times

Jugjug Jio : सेट पर सीन को लेकर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की हुई थी लड़ाई, एक्ट्रेस ने कहा था अंधभक्त

Live Bharat Times

Leave a Comment