Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

भारत के लिए आज करो या मरो का मुक़ाबला, आज हारे तो सीरीज निकली हाथ से

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच आज रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है। भारत पहला मैच हार कर सीरीज में पहले ही पिछड़ चुका है अब अगर भारत को सीरीज में बने रहना है तो आज का मैच भारतीय टीम को हर हाल में जीतना होगा। ऐसा हुआ तो 11 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच का रोमांच बढ़ जाएगा। वहीँ दक्षिण अफ्रीका की टीम आज मैच जीत कर सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगी। पिछले मैच में भारत की हार का एक प्रमुख कारण खराब क्षेत्ररक्षण रहा था।  मैच के दौरान भारतीय टीम ने 3 आसान से कैच छोड़ दिए थे। इस मैच में भारतीय टीम को क्षेत्ररक्षण के विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।

रांची के जेएससीए स्टेडियम में वन डे मुकाबलों में इंडिया की जीत-हार का रिकॉर्ड 50-50 का रहा है। यहां अब तक कुल पांच वन मैच खेले गये हैं, जिसमें इंडिया के हिस्से में दो मैचों में जीत और दो में हार आई है, जबकि एक मैच बारिश की खलल की वजह से बेनतीजा रहा था। साल 2013 में इस स्टेडियम में खेले गये पहले वनडे इंटरनेशनल में इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। दूसरा मैच 2014 में हुआ था, जिसमें इंडिया ने श्रीलंका को 3 विकेट से पराजित किया था। 2016 में हुए तीसरे इंटरनेशनल वन डे में न्यूजीलैंड ने 19 रन और 2019 में चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 32 रनों से इंडिया को हराया था। इस स्टेडियम में आखिरी इंटरनेशनल वनडे 2019 में ही खेला गया था। लगभग साढ़े तीन साल के बाद रविवार को होने वाले मुकाबले को लेकर रांची में हर तरफ क्रिकेट फीवर छाया हुआ है। लगभग 38 हजार की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में इस मुकाबले के 90 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

Related posts

इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने रोनाल्डो; सऊदी अरब की डील आपके होश उड़ा देगी

Live Bharat Times

पीएम मोदी जी कर्नाटक दौरा कहा राज्य में फिर बनेगी सरकार

Live Bharat Times

वाणी कोला की सफलता की कहानी: द वूमन बिहाइंड कलारी कैपिटल

Live Bharat Times

Leave a Comment