Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे

कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का दावा किया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़ चढ़कर रहेगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले 8-9 वर्ष से देश व प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं, उसमें भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा इकट्ठा होता जा रहा है। बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश  में लाखों लोग जुडे़ंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

Nitin Gadkari: सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम में अचानक खराब हुई नितिन गडकरी की तबीयत

Live Bharat Times

बीजेपी का मिशन यूपी: सोनिया गांधी की सीट समेत 15 सीटों पर ‘शाह नीति’

Live Bharat Times

जो किसान सब्सिडी पर स्मार्ट सीडर लेना चाहते हैं वे 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं

Live Bharat Times

Leave a Comment