Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

भारत सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 ऐप्स पर बैन लगाया, इसी वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली- इस वक्त की एक अहम खबर सामने आई है, जहां भारत सरकार ने 14 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें बीचैट शामिल है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर लिया है. भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है, जिसके बाद इन्हें बैन किया गया है। इससे पहले भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित होने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है. जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी इन ऐप के जरिए पाकिस्तान में अपने आकाओं से संपर्क करते थे। इस करवाई को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।

Related posts

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी, उत्तराखंड और गोवा में मतदान जारी, जानें तीनों राज्यों में सुबह 11 बजे तक कितने प्रतिशत लोगों ने डाला वोट

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: बरेली में निजी बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

Live Bharat Times

सूर्यकुमार यादव ICC T20I रैंकिंग में बाबर आजम से दूसरे स्थान पर गए

Live Bharat Times

Leave a Comment