Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोपाल में कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग को बेहरमी से पिटा, पशु प्रेमी ने बचाया पुलिस में की शिकायत।

राजधानी भोपाल में कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग को बेहरमी से पीट दिया। डंडों से पिटाई करते हुए वे CCTV कैमरे में कैद हो गए। पड़ोसियों और पशु प्रेमियों ने रोका, तब कहीं जाकर वे पिटाई करने से रुके। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। सीसीटीवी कैमरे में करीब 8 लोग डॉग को घेरे हुए नजर आ रहे हैं। पड़ोसियों से उनकी तीखी नोंक-झोंक भी हुई।स्ट्रीट डॉग की पिटाई का यह मामला 23 सितंबर को पिपलानी के सोनागिरी-सी सेक्टर का है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। वहीं, थाने में दूसरी बार स्ट्रीट डॉग की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी सौंपे गए हैं।पशु प्रेमी निधि वर्मा ने उक्त लोगों के विरुद्ध थाने में शिकायती आवेदन दिया है। उन्होंने बताया, डॉग को पीटने के एक दिन पहले भी मैंने थाने में आवेदन दिया था। वे कई डॉग्स को पत्थरों से मार रहे थे। रोकने के बावजूद वे नहीं रुके थे। आवेदन देने के एक दिन बाद ही डॉग को घेरकर उसे पीटा और अधमरा कर दिया।सोनागिरी-सी सेक्टर में एक डॉग घर के बाहर घूम रहा था। तभी एक कार से लड़का उतरा और उसने डॉग को पकड़कर घर की बाउंड्रीवॉल के अंदर ले गया। इसके बाद सात-आठ लोगों ने मिलकर डॉग को पीटा। पड़ोस की कुछ महिलाओं ने लोगों को ऐसा करने से रोका।पशुप्रेमी वर्मा ने बताया, बाउंड्रीवॉल के अंदर डॉग को डंडों से पीटा गया। उससे डॉग जख्मी हो गया। कार के नीचे बैठकर डॉग ने अपनी जान बचाई। डॉग इतना डरा रहा कि पड़ोस की कुछ महिलाएं उसे खाना और पानी देने गई तो भी वह बाहर नहीं निकला। पशु क्रूरता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए।

Related posts

महाशिवरात्रि व्रत आज,इन शुभ मुहूर्त में करे पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न

Admin

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से होगा शुरू, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा प्रारंभ

Live Bharat Times

बुंदेलखंड में बनी तोपें दहाड़ेंगी तो पाकिस्तान अपने आप गायब हो जाएगा

Admin

Leave a Comment